Thursday, March 13, 2025
spot_img
HomeCrimeर‍हस्‍यमय तरीके से गायब हुई रांची की दो नाबालिग बहनें कर्नाटक से...

र‍हस्‍यमय तरीके से गायब हुई रांची की दो नाबालिग बहनें कर्नाटक से सकुशल बरामद

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: राजधानी रांची के एक इलाके की दो नाबालिग बहनें रहस्‍यमय तरीके से अचानक गायब हो गयी थीं। दोनों को रांची पुलिस ने कर्नाटक से बरामद कर लिया है। हालांकि, रांची पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बता दें कि दोनों लड़कियां 11 जनवरी की दोपहर से गायब थीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर उनका कुछ अता-पता नहीं चल पाया। अगले दिन परिजनों ने थाने में दोनों नाबालिग बहनों के अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी थी। मामले में अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ FIR दर्ज की गयी थी।

दोनों लड़कियों को लेकर आज देर शाम रांची पहुंचेगी रांची पुलिस की टीम

इस मामले में रांची रेंज के IG ने त्‍वरित संज्ञान लेते हुए स्‍पेशल पुलिस टीम का गठन कर दिया था। इसके बाद से पुलिस टीम मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्‍यों को जुटाने में जुट गयी थी। इस बीच तकनीकी सेल की मदद से दोनों लड़कियों को कर्नाटक से रांची पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज देर शाम तक दोनों को रांची लाया जा रहा है। रांची पुलिस की विशेष टीम दोनों नाबालिग बहनों को लेकर रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।

डॉ. इरफान अंसारी ने परिजनों से मिलकर सकुशल बरामदगी का दिया था भरोसा

बता दें कि एक दिन पूर्व ही 14 जनवरी को सूबे के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दोनों लड़कियों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की थी। उन्‍होंने लापता लड़कियों के परिजनों को भरोसा दिलाया था कि दोनों को जल्‍द बरामद कर लिया जायेगा। वहीं, रांची पुलिस की स्‍पेशल टीम भी दोनों नाबालिग लड़कियों की सकुशल बरामदगी के प्रयास में पूरी तरह जुटी हुई थी, जिसके बाद दोनों को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर से सकुशल बरामद कर लिया गया है।

क्‍या है पूरा मामला

11 जनवरी को दोनों नाबालिग बहनें आधार कार्ड में सुधार कराने की बात कह कर अपने घर से निकली थीं। दोपहर करीब 1 बजे कांटाटोली के मंगल टावर स्थित सेंटर से आधार कार्ड में सुधार कराने के बाद दोनों ऑटो पकड़ कर अपने घर वापस लौट रही थीं। इस बीच ऑटो घर वाले रास्‍ते में जाने की जगह दूसरे मार्ग जाने लगा। ऑटो चालक पर संदेह होने पर दोनों लड़कियों ने अपने पिता को फोन किया। पिता-बेटी में बातचीत शुरू ही हुई थी कि ऑटो चालक ने उनका फोन छीन कर कॉल डिसकनेक्‍ट कर दिया। इसके बाद उनकी बेटियों से बात नहीं हुई और फि‍र परिजनों ने थाने पहुंच कर दोनों नाबालिग लड़कियों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

Read More : चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत न्यूजीलैंड के बीच कल होगा महामुकाबला, इन खिलाड़ी पर टिकी है सबकी निगाहें

Read More : जंगल में लकड़ी काटने गयी महिला के साथ हो गया कुछ ऐसा,दहशत में है पूरा गाँव

Read More : गांव-गांव तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा, जिले में बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल: डॉ. इरफान अंसारी

Read More : स्कूली छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले में कारवाई ,प्रिंसिपल का दफ्तर सील

Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments