Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandरश्‍मि प्रकाश बनीं महिला RJD की प्रदेश अध्‍यक्ष, प्रदेश अध्‍यक्ष ने सौंपी...

रश्‍मि प्रकाश बनीं महिला RJD की प्रदेश अध्‍यक्ष, प्रदेश अध्‍यक्ष ने सौंपी जिम्‍मेदारी

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: पूर्व मंत्री सत्‍यानंद भोक्‍ता की बहु और चतरा विधानसभा से RJD प्रत्‍याशी रहीं रश्मि प्रकाश को महिला राजद का प्रदेश अध्‍यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में उनके मनोनयन को स्‍वीकृति प्रदान की। इस दौरान RJD महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव भी मौजूद थे। उन्‍होंने बताया कि रश्‍मि प्रकाश एक शिक्षि‍त, होनहार और कर्मठ कार्यकर्ता होने के साथ ही साथ प्रखर वक्‍ता भी हैं। उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व के निर्देश पर इन्‍हें प्रदेश महिला RJD की कमान सौंपी गयी है।

श्रम मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

रश्मि प्रकाश को महिला RJD का प्रदेश अध्‍यक्ष बनाने जाने पर सूबे के श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, RJD विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री सत्‍यानंद भोक्‍ता, विधायक नरेश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष गौतम सागर राणा समेत प्रदेश राजद के पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। साथ ही यह उम्‍मीद जतायी है कि रश्मि प्रकाश राज्‍य भर में पार्टी के जनाधार और संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगी।

जिम्‍मेदारी पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी: रश्मि प्रकाश

अपने मनोनयन पर रश्मि प्रकाश ने RJD के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व डिप्‍टी CM और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव, प्रदेश अध्‍यक्ष संजय कुमार सिंह यादव एवं पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्‍मेदारी उन्‍हें सौंपी है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

Read More : झारखंड में गैर असैनिक सेवा के 6 अफसर बनेंगे IAS, UPSC के साक्षात्‍कार में सफल

Read More : स्वामी विवेकानंद का जीवन भारत माता के गौरव और सम्मान का प्रतीक: Governor

Read More : शर्मनाक! स्‍कूल में छात्राओं का शर्ट उतरवा कर सिर्फ ब्‍लेजर और इनरवियर में भेजा घर

Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM

Read More : महाकुंभ के लिए इन स्थानों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें,जानिए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments