Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र में कुंदई नदी के पास एक युवक का पेड़ पर चादर के फंदे से लटका हुआ श’व बरामद हुआ है। मृत व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के लिए रामपुर मुखिया दीपक खलखो को बुलाया। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने वॉट्सएप के माध्यम से फोटो प्रसारित कर शव की शिनाख्त में जुटी है। उधर, पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
Read More : रघुवर दास की सक्रिय राजनीति में वापसी, झारखंड BJP को नई ऊर्जा!
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : महाकुंभ के लिए इन स्थानों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें,जानिए
Read More : झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, रांची समेत कई जिलों का गिरेगा पारा
Read More : महाकुंभ में आस्था की पहली डुबकी लगाने के लिये तैयार हैं राजधानी वासी