Thursday, March 13, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandWeather Update: झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, रांची समेत कई...

Weather Update: झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, रांची समेत कई जिलों का गिरेगा पारा

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड ने अपने तेवर और सख्त कर दिए हैं। गुरुवार को रांची समेत कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है। वहीं, राज्य के उत्तरी-पूर्वी भागों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 12 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा।

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

दिनभर चल रही सर्द हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो रहे हैं। ठंड के कारण बच्चों और बुजुर्गों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

किन जिलों में रहेगा घना कोहरा?

रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिलों में घने कोहरे की संभावना है। शहरी इलाकों में भी विजिबिलिटी कम होने की आशंका है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मैक्लुस्कीगंज में रिकॉर्ड तोड़ ठंड

मिनी लंदन कहे जाने वाले मैक्लुस्कीगंज का तापमान इस सीजन में पहली बार 1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

आने वाले दिनों में क्या होगा?

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक और गिर सकता है। राजधानी रांची का तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

जिलेवार न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस):

  1. देवघर: 09
  2. धनबाद: 09
  3. दुमका: 09
  4. गिरिडीह: 08
  5. गोड्डा: 10
  6. जामताड़ा: 09
  7. पाकुड़: 10
  8. साहिबगंज: 10
  9. कोडरमा: 07
  10. चतरा: 07
  11. गढ़वा: 07
  12. लातेहार: 07
  13. लोहरदगा: 08
  14. पलामू: 07
  15. बोकारो: 08
  16. रामगढ़: 07
  17. हजारीबाग: 08
  18. रांची: 08
  19. खूंटी: 09
  20. गुमला: 08
  21. पूर्वी सिंहभूम: 10
  22. सरायकेला: 09
  23. पश्चिम सिंहभूम: 07
  24. सिमडेगा: 06

4 दिन तक राहत नहीं

मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 4 दिन तक ठंड और बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में पारा और गिरने की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments