Ranchi: झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज नेपाल हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने योजनाओं को लेकर एक्शन टेकन रिपोर्ट पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि झारखंड के वन उपज का MSP तय होगा। कृषि विभाग सब्जी सहित वन उपज का MSP तय करने की तैयारी कर रही है। महुआ जैसे वनोपज को MSP के दायरे में लाने पर भी चर्चा हुई।
VLW को अब कृषि विभाग के लिए करना होगा काम
समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की VLW के काम को लेकर नाराज दिखीं। उन्होंने कहा कि VLW की नियुक्ति कृषि विभाग के द्वारा की गई है और उनके वेतन का भुगतान भी कृषि विभाग के मद से होता है। लेकिन VLW आवास योजना और मनरेगा के लिए जमीन का काम ज्यादा करते हैं। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने VLW को कृषि विभाग की योजनाओं के लिए काम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द VLW के लिए एक राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन कर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
18 जनवरी को चान्हो में प्रमंडल स्तरीय कृषि मेला
समीक्षा बैठक के दौरान ये बातें भी सामने आईं कि जरूरतमंद लाभुकों तक कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की योजनाएं नहीं पहुंच पा रही हैं। कुछ खास किसानों को ही विभाग की एक से ज्यादा योजना मिल रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि मांडर और चान्हो में सिंचाई से संबंधित एक भी आवेदन नहीं मिला है। ये हैरान करने वाली बात है। मंत्री ने यह भी बताया कि 18 जनवरी को चान्हो में प्रमंडल स्तरीय कृषि मेला का आयोजन किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का निर्देश दिया है।
Read More : रामगढ़ में भीषण सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चों समेत चार की मौ’त
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : 9 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर, झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से
Read More : मुख्य सचिव का उपायुक्तों को निर्देश- हर हाल में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को कराएं पूरा
Read More : HMPV Virus : जानें इसके लक्षण, फैलने के तरीके और बचाव के उपाय