Ranchi: बड़गाईं अंचल के CO शिवशंकर पांडेय को रांची शहर अंचल का प्रभार दिया गया है। DC मंजूनाथ भजंत्री ने प्रभारी CO को निर्देश दिया है कि शहर अंचल के कार्य सुचारू रूप से कराएं। उन्होंने कहा है कि म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, प्रमाण पत्र निर्गत करने से लेकर ऑनलाइन संबंधी काम को लेकर अंचल में आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए।
CO मुंशी राम को ACB ने घूस लेते हुए हुए दबोचा था
गौरतलब हो कि अंचल निरीक्षक से प्रोन्नति पाकर अंचलाधिकारी बने शहर अंचल के CO मुंशी राम को रांची ACB की टीम ने घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था। दो जनवरी को ACB ने मुंशी राम को 37 हजार रुपये घूस लेते दबोचा था। बता दें कि रांची सदर अंचल के CO मुंशी राम के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की ACB से शिकायत की गयी थी। जांच में रिश्वत मांगे जाने की बात सही पायी गयी। इसके बाद रांची ACB की टीम ने जाल बिछा कर सदर CO मुंशी राम को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद ACB ने मुंशी राम के आवास पर भी छापेमारी की थी, जहां से 11 लाख 42 हजार रुपये नकदी बरामद किये गये थे।
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : भारत में पैर पसार रहा चीन का HMPV वायरस, अब तक 8 मामले सामने आये
Read More : अब महिलाएं सपना भी देख सकेंगी और उसे पूरा भी कर सकेंगी: CM हेमंत सोरेन
Read More : अब पोर्टल और एप्प पर दीजिये बजट को लेकर अपनी राय
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’