Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम में आज मंईयां सम्मान समारोह का वृहत आयोजन किया गया। खोजा टोली स्थित आर्मी ग्राउंड मैदान में आयोजित इस समारोह का CM हेमंत सोरेन भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने मंच से बटन दबाकर एक साथ राज्य की 56 लाख 61 हजार 791 महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस दौरान कुल 1415 करोड़ 44 लाख 77 हजार की राशि का हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर CM ने कुछ महिला लाभुकों को सांकेतिक रूप से चेक और स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया।
‘‘आज हमलोग एक नयी राह और नयी ऊंचाइयों को छू रहे हैं’’
कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन की शुरूआत ‘राउरे मन के जोहार’ से की। उन्होंने इस भव्य समारोह में आयी हुईं राज्य भर की महिलाओं को नये साल की शुभकामनाएं भी दी। CM ने कहा कि आज हमलोग एक नयी राह, नयी ऊंचाइयों को छू रहे हैं। सदियों से झारखंड राज्य गरीबी, पिछड़ापन, शोषण, विस्थापन और तरह-तरह की प्रताड़नाओं से जूझता रहा है। देश आजाद होने के बाद से आज तक इस राज्य ने पूरे देश का पेट भरने का काम किया, लेकिन न जाने इस राज्य को किसकी नजर पड़ी और यहां के लोगों को भूखे-प्यासे नंगे बदन रहने को मजबूर होना पड़ा। इस राज्य से गरीबी को दूर करने और महिलाओं को सशक्त करने के लिये कई बड़ी-बड़ी नीतियां बनीं। लेकिन, कुछ नहीं हो पाया।
‘‘जब आधी आबादी विकास से कोसों दूर, तो विकास की परिकल्पना असंभव’’
CM ने आगे कहा कि आज के इस भौतिकवादी युग में हम विकसित देश और राज्य की परिकल्पना करते हैं। लेकिन, यह विचित्र बात है, जब इस देश की आधी आबादी विकास से कोसों दूर है, तो यह देश और राज्य कैसे विकास कर सकता है? आज महिला और पुरुष एक साथ कंधे से कंधे मिला कर काम करने की क्षमता रखते हैं। लेकिन, आज महिलाओं को वो ताकत नहीं मिल पायी, वो रास्ता नहीं मिला, जिसके माध्यम से वे खुद के साथ-साथ देश और राज्य का भी विकास कर सकें। इसलिये, बिना महिलाओं को ध्यान में रखे इस देश और राज्य के विकास की परिकल्पना संभव नहीं है। वहीं आज हमारी अबुआ सरकार ने जो कदम उठाया, उसे पूरा देश सराह रहा है।
‘‘इस ऐतिहासिक कदम से महिलाओं को राज्य की जिम्मेदारी सौंप दी है’’
CM हेमंत सोरेन ने समारोह मे आईं सभी महिला दीदियों का आभार जताते हुए कहा कि आप लोगों ने हमें आशीर्वाद और सम्मान दिया। चुनाव में हमने इस राज्य की आधी आबादी को उनका हक-अधिकार दने, सपने को पूरा करने और उन्हें स्वाबलंबी बनाने का संकल्प लिया था। और हमने चुनाव से पहले किये गये वादे को चुनाव पूरा होने के बाद पूरा कर के दिखाया है। आज इस ऐतिहासिक कदम से हमने आपको राज्य की जिम्मेदारी भी सौंप दी है। आज हमने आपको एक ऐसी व्यवस्था दी है कि आप सपना भी देख सकेंगी और उसे पूरा करने का सामर्थ्य भी आपके पास होगा। अब अपने सपनों को साकार करने के लिए इस राज्य की महिलाएं स्वतंत्र रूप से अपने निर्णयों के साथ आगे बढ़ सकेंगी।
CM का ने महिलाओं से आग्रह- ध्यान रहे, इस पैसे का गलत उपयोग न हो
CM ने महिलाओं से आग्रह किया कि इस पैसे का गलत उपयोग न हो। उन्होंने कहा कि आज तरह-तरह के ठग घूम रहे हैं, जो प्रलोभन देकर आपसे पैसों की ठगी कर सकते हैं। इससे आपको बच कर रहना है और इस पैसे का अच्छे कार्यों के लिये सदुपयोग करना है। CM ने बिना नाम लिये विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो महिलाओं को नजरअंदाज करेगा, वो इस राज्य तो दूर, देश की सत्ता में भी कभी वापस नहीं आ सकेगा। वहीं हमारी सरकार रांची हेडक्वार्टर से चलने वाली नहीं, बल्कि गांव-देहात से चलने वाली सरकार है। उन्होंने यह भी कहा कि हम समय-समय पर गांव-देहात जायेंगे और आपकी गतिविधियों में सहभागिता देंगे। CM ने सभी महिलाओं से अनुरोध किया कि सरकार के इस बहुत बड़े कदम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें।
CM से महिलाएं बोलीं- बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य पर करेंगे खर्च
कार्यक्रम के दौरान CM हेमंत सोरेन ने वहां आयीं महिलाओं से संवाद भी किया। इस दौरान महिलाओं ने CM से कहा कि मंईयां सम्मान योजना के तहत मिले पैसे से घर के छोटे-छोटे खर्चों की पूर्ति करेंगे। आने वाले समय में पैसे की बचत भी करेंगे और अपने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा में इसे खर्च करेंगे। बेटी को पढ़ाने पर खर्च करेंगे। इस क्रम में एक महिला ने कहा कि पहले मैं पैसे के अभाव में बेटी को ट्यूशन नहीं पढ़ा पाती थी। अब तक मुझे मंईयां सम्मान योजना का चौथा किस्त मिल चुका है और इस पैसे से मैं अपनी बेटी को अब ट्यूशन पढ़ा पा रही हूं। महिलाओं ने मंईयां सम्मान देने लिये CM का हृदय से आभार जताया।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने BJP पर करारा हमला बोला
झारखंड की महिलाओं को झारखंड की पहली सरकार है हेमंत सरकार, जिसने सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री जी ने मंईयां सम्मान की राशि आपको मिल रही है, तो हमारी बहन-बेटी किसी के सामने अपना हाथ नहीं फैलायेगी। उसके पास इतनी आर्थिक संपन्नता जरूर होगी कि वो अपना निजी काम जरूर कर पायेंगे। यत्र नारी पूजयंते, तत्र रमंते देवता। जहां नारी की पूजा होती है, वहीं भगवान का निवास होता है। उन्होंने BJP ने 2017-18 में महिलाओं के विकास के लिये विशेष राशि का प्रावधान किया था। लेकिन, बीजेपी ये बताये कि आखिर वो राशि कहां गई।
इन महिलाओं को CM ने दिया चेक: तेरेसा बांसुरी, बरहेट, साहिबगंज, रांची के हेहल से शमा परवीन, कोडरमा से लक्ष्मी देवी, चाईबासा से अमिष्का कुमारी मधुर, हजारीबाग से कविता कुमारी, दुमका से सुशीला मुर्मू, जमशेदपुर से लक्ष्मी मुंडा, धनबाद जिले से मीना देवी।
इन महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किया: पलामू जिले से कमर यासमीन, गढ़वा जिले से अंजनी देवी और बोकारो जिले से चिंता देवी।
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : HMPV Virus : जानें इसके लक्षण, फैलने के तरीके और बचाव के उपाय
Read More : पलामू में पांडेय गिरोह के दो मोस्ट वांटेड अपराधियों की गो’लियों से भून कर ह’त्या
Read More : अब पोर्टल और एप्प पर दीजिये बजट को लेकर अपनी राय
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’