Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeCrimeबोकारो और हजारीबाग जिले में एक साथ NIA की Raid

बोकारो और हजारीबाग जिले में एक साथ NIA की Raid

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: बोकारो और हजारीबाग जिले में NIA की अलग-अलग टीम ने Raid किया है। नक्‍सल गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ इस Raid में NIA की कुल 8 टीमें शामिल है। यह Raid बोकारो जिले के गोमिया और हजारीबाग जिले के विष्‍णुगढ़ क्षेत्र में चल रहा है। इस दौरान मोबाइल, कई दस्‍तावेज और हथियार की बरामदगी की भी सूचना है। हालांकि, NIA की Raid की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

चतरोचट्टी मुठभेड़ की घटना से जोड़ कर देखा जा रहा मामला

NIA की रेड को बीते साल फरवरी माह में बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी इलाके में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की घटना से जोड़ कर देखा जा रहा है। करीब दो घंटे तक दोनों ओर हुई गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्‍सली घने जंगल का फायदा उठा कर भाग निकले थे। इस मामले को NIA ने टेकओवर करते हुए नक्‍सली जोनल कमांडर बिरसेन उर्फ चंचल, एरिया कमांडर कुंवर मांझी, रामखेलावन गंझू, फूलचंद मांझी और अनुज महतो एवं अन्‍य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM

Read More : हेमंत सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक काम किये, BJP किसानों की दुश्मन: डॉ. इरफान अंसारी

Read More : रांची सदर अंचल के गिरफ्तार CO मुंशी राम होंगे निलंबि‍त, रांची DC ने की अनुशंसा

Read More : फ्लाईओवर निर्माण के लिए 7 जनवरी से 10 दिनों का रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments