Ranchi: राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम 6 जनवरी को नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में होना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आज रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने पुलिस-प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय तैयारी पूरी करने के निर्देश दिये।
भोजन व पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था की ली जानकारी
DC ने कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, मंच निर्माण, अतिथियों और लाभुकों के लिए भोजन व पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग आदि व्यवस्था की बारीकी से जानकारी ली। वहीं, दूसरे जिलों से आनेवाले लाभुकों के लिए चिह्नित स्थानों पर अधीनस्थ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर भोजन व पेयजल की व्यवस्था की करने का निर्देश दिया। इसके अलावा नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी को पर्याप्त संख्या में चलंत शौचालय की व्यवस्था एवं कार्यक्रम के दौरान और बाद में साफ-सफाई सुनिश्चित करने लिए टीम की प्रतिनियुक्ति करने को कहा।
56 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर होगी राशि
राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत CM हेमंत सोरेन करेंगे। योजना के तहत राज्य की 56 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में दिसंबर माह से बढ़ी हुई 2500 रुपये की सम्मान राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जायेगी। बता दें कि पहले यह समारोह 28 दिसंबर 2024 को होने वाला था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद राज्य में सात दिनों के राजकीय शोक होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : मंईयां सम्मान समारोह 6 को, 56 लाख महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’
Read More : नए साल के पहले महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
Read More : JHARKHAND की ओर बढ़ रही हैं उत्तर-पश्चिमी हवाएं, घने कोहरे का अलर्ट