KML Desk: ओडिशा के नये राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति कल यानी 3 जनवरी को पद की शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में निवर्तमान राज्यपाल रघुबर दास राज्यपाल के संवैधानिक पद से पूरी तरह मुक्त हो जायेंगे। इसके बाद जल्द ही वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की मानें, तो BJP की प्राथमिक सदस्यता लेने के बाद रघुबर दास को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। गौरतलब हो कि बीते 24 दिसंबर की रात रघुबर दास ने ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर करते हुए मिजोरम के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त कर दिया था। हालांकि, नये राज्यपाल के शपथ ग्रहण होने तक रघुबर दास राज्यपाल के संवैधानिक पद पर बने हुए थे। अब नये राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति के 3 जनवरी को शपथ लेने के साथ ही रघुबर दास संवैधानिक पद से मुक्त हो जायेंगे।
26 दिसंबर को रांची पहुंचने पर समर्थकों ने गर्मजोशी से किया था स्वागत
बता दें कि ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद अगले ही दिन यानी 26 दिसंबर को रघुबर दास झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गये थे। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर समर्थकों और BJP कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। बहरहाल, झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP को मिली करारी हार के बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे। इस बीच रघुबर दास झारखंड BJP में शामिल होने के बाद पार्टी उन्हें नया दायित्व सौंप सकती है। वहीं, इस बात की भी चर्चा तेज है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : मंईयां सम्मान समारोह 6 को, 56 लाख महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’
Read More : नए साल के पहले महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
Read More : JHARKHAND की ओर बढ़ रही हैं उत्तर-पश्चिमी हवाएं, घने कोहरे का अलर्ट