Ranchi: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर आगामी 6 जनवरी को राजधानी रांची में मंईयां सम्मान समारोह का आयोजन होगा। नामकुम के खोजा टोली मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे CM हेमंत सोरेन करेंगे। इस दिन करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में दिसंबर माह की 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जायेगी। इस आयोजन में राज्य भर से 3 लाख के करीब महिलाएं जुटेंगी। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा पहले ही राज्य के सभी जिलों को इस मद की राशि उपलब्ध करा दी गयी है। वहीं, सभी जिलों के सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जिले की लाभुक महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है।
पहले 28 दिसंबर 2024 को कार्यक्रम का होना था आयोजन
गौरतलब है कि पहले यह कार्यक्रम 28 दिसंबर 2024 को ही आयोजित होना था। मगर, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के असमायिक निधन के बाद राज्य में सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया था। इसलिये, मंईयां सम्मान समारोह को उस समय स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, 26 और 27 दिसंबर को हर जिले की 100-200 महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर की गयी थी।
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’
Read More : नये साल के बदलाव, जो आप पर डालेंगे प्रभाव
Read More : नए साल के पहले महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
Read More : JHARKHAND की ओर बढ़ रही हैं उत्तर-पश्चिमी हवाएं, घने कोहरे का अलर्ट