Gumla: चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के पास शंख नदी से अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को चैनपुर SDO ने जब्त किया है। SDO पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर बालू से भरे हुए थे और उनके मौके पर पहुंचते ही चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार होने में सफल रहा। दोनों जब्त किये गये ट्रैक्टरों को अग्रिम कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना को सौंप दिया गया। एसडीओ ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि इस पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया जा सके। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’
Read More : नये साल के बदलाव, जो आप पर डालेंगे प्रभाव
Read More : नए साल के पहले महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
Read More : JHARKHAND की ओर बढ़ रही हैं उत्तर-पश्चिमी हवाएं, घने कोहरे का अलर्ट