Ranchi : राजधानी रांची की चान्हों पुलिस ने हथियार के साथ एक लड़के को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी रिवाल्वर और एक बाइक जब्त की गयी है। गिरफ्तार लड़के का नाम अब्बास आलम बताया गया। करीब 30 साल का अब्बास आलम लोहरदगा के कुडु थाना क्षेत्र के पंडरा का रहने वाला है। उसका एक साथी भागने निकलने में कामयाब रहा।
बीते सोमवार को रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को इंफॉर्मेशन मिली थी कि चान्हों थाना क्षेत्र के झिबरी मोड़ के पास कुछ लड़के हथियार के साथ घूम रहे हैं। उनकी गतिविधि संदिग्ध लग रही है। मिली इंफॉर्मेशन के बाद आगे का टास्क रांची के रुरल एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को सौंपा गया। खलाड़ी डीएसपी की देखरेख में एक टीम गठित की गयी और बताये गये ठिकाने पर घोराबंदी कर रेड मारी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही लड़के वहां से भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर अब्बास आलम को धर दबोचा। वहीं, अंधेरे और झाड़ी का फायदा उठाकर उसका साथी वहां से भाग निकला। अब्बास की तलाशी लेने पर उसकी कमर में खोंसा हुआ एक रिवॉल्वर जब्त किया गया। वहीं, उसकी एक बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार अब्बास आलम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसे दबोचने में चान्हों थानेदार चंदन कुमार गुप्ता, एएसआई संजय कुमार सिंह, हवलदार विरेंद्र पाल, सिपाही जगदीश राम, लाल बादुर शस्त्री, विजय भगत और बनारसी महतो की सराहनीय भूमिका रही।
Read More : ‘मंईयां सम्मान’ पर बोले CM हेमंत- जो कहा, उसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया
Read More : Hazaribagh SDO की पत्नी की इलाज के दौरान मौत
Read More : पूर्व PM MANMOHAN SINGH के स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी सरकार
Read More : स्टूडेंटस को मिलेगा PM मोदी से Direct बात करने का मौका
Read More : ऑटो और ई-रिक्शा के पुराने परमिट होंगे रद्द