Ranchi : झारखंड में एक बार फिर उत्तरी पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इससे लोगों को बढ़ती ठंड महसूस होगी। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ होगी और इसके बाद आसमान साफ होते ही शीतलहर हवाएं चलेंगी।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि देश के उत्तरी हिस्सों में बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते 28 और 29 दिसंबर को आसमान में बने बादल के चलते राज्य के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 04 से 07 डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड किया गया। बादल छंटने से आसमान साफ रहेगा, जिसकी वजह से उत्तरी पश्चिमी दिशा से ठंडी हवाएं झारखंड की ओर बढ़ रही है। इस दौरान अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
मौसम केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्यभर में मौसम शुष्क रहा है। इस दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार जिले के नेतरहाट में 11.7℃ रिकॉर्ड हुआ है। रांची का न्यूनतम तापमान 14.9℃, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 16.6℃, डाल्टनगंज का न्यूनतम तापमान 15.4℃, बोकारो का न्यूनतम तापमान 15.5℃,चाईबासा का न्यूनतम तापमान 16.5℃ और गोड्डा का न्यूनतम तापमान 15.2℃ रिकॉर्ड किया गया।
उत्तरी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह की शुरुआत हल्के से मध्यम कोहरे के साथ हो सकती है। 31 दिसंबर को उत्तरी हिस्से के कई जिलों में घने कोहरा का अलर्ट भी जारी किया गया है।
Read More : भ्रामक खबरों पर बिफरे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, सचिव को दिया जांच का आदेश
Read More : कैमरून में फंसे झारखंड के 11 प्रवासी मजदूरों की वतन वापसी, एयरपोर्ट पर स्वागत
Read More : नक्सली संगठन टीपीसी ने इस कंपनी को दी चेतावनी
Read More : निलंबित IAS पूजा सिंघल का वापस हो सकता है निलंबन, कमेटी कर रही विचार
Read More : 1 जनवरी को बाबा बैद्यनाथ के शीर्घ दर्शन के लिये चुकानी होगी दोगुनी कीमत