Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandहाथियों के झुंड ने ले ली एक और जान, मौ'त का आंकड़ा...

हाथियों के झुंड ने ले ली एक और जान, मौ’त का आंकड़ा पहुंचा आठ

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Garhwa : पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले के दक्षिणी वन क्षेत्र वाले इलाकों में कोहराम मचा रहे हाथियों के झुंड ने शनिवार की रात एक महिला को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक महिला की शिनाख्त भंडरिया के कोरहटी की रहने वाली 65 साल की भगमनिया कोरइन के रूप में की गयी। सूचना के बाद रविवार को वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

ग्रामीण बताते हैं कि भंडरिया बाजार से लौटने के बाद उक्त महिला देर रात तक घर नही पहुंची, जंगल किनारे अपने रिश्तेदार के यहां चली गयी। इसी बीच घर जाने के दौरान हाथियों के झुंड ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। भंडरिया मुख्यालय में हुई घटना से पहले शनिवार की देर शाम हाथियों के झुंड का भंडरिया के जंगलों में होने की जानकारी के बाद वन विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। इसके अलावे सायरन बजाकर वन विभाग ने भंडरिया के लोगों को जागरूक किया, लेकिन महिला की जान चली गयी।

इस तरह शनिवार की रात हुई मौत के बाद हाथियों से मौत की संख्या आठ हो गयी। इसके पूर्व हाथियों के झुंड ने इस वर्ष में सात लोगों की जान ले ली है इनमें बलिगढ़ के नागेश्वर सिंह, पररो के सुभाष सिंह, महरु डीलर, जोन्हीखांड़ में चुटिया के रामशकल सिंह, बैरिया की स्वाति मिंज व रमकंडा के ऊपरटोला निवासी सीताराम मोची सहित अन्य शामिल है।

Read More : ‘मंईयां सम्मान’ पर बोले CM हेमंत- जो कहा, उसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया

Read More : Hazaribagh SDO की पत्नी की इलाज के दौरान मौत

Read More : पूर्व PM MANMOHAN SINGH के स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी सरकार

Read More : स्टूडेंटस को मिलेगा PM मोदी से Direct बात करने का मौका

Read More : ऑटो और ई-रिक्शा के पुराने परमिट होंगे रद्द

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments