Nalanda : नालंदा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में शुक्रवार को मौत हो गई। मृतका की पहचान स्वर्गीय अवध सिंह के 28 वर्षीया बेटी सरस्वती देवी के रूप में की गई है। विवाहिता से शव के पोस्टमार्टम को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। मामला सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलामा गांव का है।
घटना के बाद सरस्वती देवी की मां बेवी देवी ने बताया कि वह घर में नहीं थी। उनकी बेटी और दामाद घर में अकेले थे। वह बाजार से काम निपटा कर लौटी तो देखा कि एक कमरे में उनकी बेटी साड़ी की फॉल से लटकी रही थी। बेबी देवी ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि दो दिन पहले ही दामाद घर आया था। वह घर पहुंची तो दामाद घर में मौजूद नहीं था।
बेबी देवी ने बताया कि करीब छह महीना से बेटी के ससुराल में विवाद चल रहा था। इसके बाद सरस्वती यहीं रहती थी। दो बच्चे भी है, जो अपने दादी के घर में ही रहता है। पिछले छह महीने से बेटी उनके साथ ही रह रही थी और शनिवार को दिल्ली जाने वाले थे। बेबी देवी ने बताया कि किन वजहों से बेटी के ससुराल में झगड़ा होता था यह उन्हें नहीं पता है। आरोप लगाया कि दामाद ने ही उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया और फरार हो गया। करीब 13 साल पूर्व सरस्वती की शादी सरमेरा थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव निवासी चंदन से हुई थी।
इधर, सरमेरा थानेदार प्रोबेशनर डीएसपी मोहम्मद अजहरूद्दीन ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। महिला के पति पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। उसकी तलाश जारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुट है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की कार्रवाई चल रही है।
Read More : CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा
Read More : रात के अंधेरे में फूंक डाला तीन हाईवा
Read More : भयंकर आग में 50 झोपड़ियां खाक, जानिये कहां
Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल
Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज