Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhand‘ना खाऊंगा ना खाने दूंगा’ पेट फाड़ कर सारा पैसा निकालने का...

‘ना खाऊंगा ना खाने दूंगा’ पेट फाड़ कर सारा पैसा निकालने का काम करूंगा : सतेन्द्र नाथ तिवारी

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Garhwa (अभय तिवारी) : गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल क्षेत्र के रंका रमकण्डा प्रखंड तक एक के बाद एक 17 माइंस एवं क्रशर खुलने के बाद कई भाजपा विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी नें जिला प्रशासन और पूर्व के सरकार और वर्तमान के सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए और साथ ही जिला प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहां की इस बात को वे विधानसभा में उठाएंगे और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ एक कमिटी बनाकर कारवाई की जायेगी।

भाजपा विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी ने इसका कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा की रंका और रमकंडा रोड मे जितना भी क्रशर और माइनिंग खुला है वो 99 प्रतिशत अवैध है। उस समय के तत्कालीन डीसी,सीओ के मिलीभगत से नियम को ताक पर ऱख कर गलत तरीके से NOC दिया गया है। जिसको लेकर विधानसभा में मैं आवाज उठाऊगा। वंही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी दोषी होंगे उन्हें जेल भेजवाने का काम करूंगा। उन्होंने ऐसे अधिकारियों को शख्त लहजे मे कहा है की ना खाऊंगा ना खाने दूंगा और वैसे लोगों का पेट फार कर सारा पैसा निकालने का काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार हेमंत सोरेन के गठबंधन की अबुआ सरकार है और पूर्व में भी झारखंड में हेमंत सोरेन की ही सरकार थी तो आखिर किस स्थिति में गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल क्षेत्र के रंका रमकंडा में अवैध खनन और क्रशर प्लांट की अनुमति दी गई। इसकी सटीक और सही जानकारी तो झारखंड सरकार या जिला प्रशासन के अधिकारी ही दे सकतें है।

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी नें इन सभी बातों को विधानसभा में उठाने कि बात कही है लेकिन इस पर आगे क्या होगा यह तो आने वाले विधानसभा सत्र के दौरान ही पता चल सकेगा।

Read More : CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा

Read More : रात के अंधेरे में फूंक डाला तीन हाईवा

Read More : भयंकर आग में 50 झोपड़ियां खाक, जानिये कहां

Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल

Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments