Ranchi : झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि महात्मा गांधी इस आधुनिक दुनिया में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और धार्मिक समस्याओं को हल करने के लिए अहिंसक तरीकों की वकालत करने वाले अद्वितीय व्यक्ति थे। गांधी जी का मानना था कि हिंसा सिद्धांतिक रूप से गलत है और इसका विरोध हर किसी का करना भी कर्तव्य है। एक गलत को दूसरे गलत से ठीक नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि गांधी विश्व इतिहास में सत्याग्रह के पैगम्बर के रूप में प्रसिद्ध हैं, लेकिन गांधीवादी सत्याग्रह केवल सद्भावना से ओत-प्रोत लोगों द्वारा ही चलाया जा सकता है जो जनकल्याण का प्रभाव करते हैं। मौका था राजधानी रांची के कांग्रेस भवन में आयोजित शताब्दी समारोह का। महात्मा गांधी की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बने 100 साल पूरे हो गये। इस चलते पूरे देश भर में आज शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि दुख इस बात का है केन्द्र की सत्ता के द्वारा आज जिस प्रकार गांधी के विचारों को, संविधान को बदलने की बात की जा रही है, यह उचित नहीं है। यह देश गांधी का है और यह देश तभी विकसित होगा जब हम गांधी जी की प्रासंगिकता को बनाये रखने में कामयाब होंगे और कांग्रेस इसके लिए सदैव तत्पर है।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि इस शताब्दी समारोह का आयोजन राज्य के तमाम जिलों में किया गया और इस आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने तमाम जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की और सभी पर्यवेक्षक अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर शताब्दी समारोह की भव्यता को सफलतापूर्वक संचालित करने का काम किया।
Read More : CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा
Read More : रात के अंधेरे में फूंक डाला तीन हाईवा
Read More : भयंकर आग में 50 झोपड़ियां खाक, जानिये कहां
Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल
Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज