Friday, April 11, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandरांची : 10 साल में भी कम नहीं हुआ क्राइम, हर दो...

रांची : 10 साल में भी कम नहीं हुआ क्राइम, हर दो दिन में एक की ह’त्या

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज नामकुम थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी की हत्या के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर पुलिस अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने में क्या नाकाम रही है। नेशनल क्राईम रिपोर्ट ब्यूरो की रिपोर्ट यह चीखकर गवाही दे रही है कि राजधानी रांची में अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजमा दे रहे हैं और पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करती रही है। आंकड़ों के अनुसार अकेली रांची में हर दूसरे दिन एक हत्या की वारदाता को अपराधी अंजमा देते हैं। बीते दस सालों में अकेली राजधानी में अपराध के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। 2013 में जहां अपराध की संख्या 7094 थी, वहीं 2023 में 9446 अपराध के मामले दर्ज किये गये हैं। जबकि सितंबर 2024 तक के आंकड़ों की मानें तो अब तक करीब 6821 अपराध के मामले दर्ज किये गये हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों में 2013 में 234 हत्याएं हुई थीं जबकि 2024 के सितंबर माह तक कुल 115 हत्या की घटनाओं को अपराधी अंजाम दे चुके हैं। सबसे ज्यादा हत्या के मामले 2021 में 186 लोगों की हत्या की घटना हुई थी। जबकि किडनैपिंग के मामलों में भी इजाफा देखा गया है। आंकड़ों के अनुसार 2013 में 133 किडनेपिंग की वारदात हुई थीं, जबकि 2024 में सितंबर महीने तक 151 किडनैपिंग की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। 2024 में सितंबर माह तक कुल 50 चोरी की घटनाएं हुई हैं।

2013 से ऐसे बढ़ती रही अपराध की घटनाएं

  • 2013 – 7094
  • 2014 – 7212
  • 2015 – 7710
  • 2016 – 7750
  • 2017 – 7701
  • 2018 – 8088
  • 2019 – 8716
  • 2020 – 8122
  • 2021 – 7917
  • 2022 – 9010
  • 2023 – 9446
  • 2024 में सितंबर तक – 6821

हत्या की घटनाओं के आंकड़े

  • 2013 – 234
  • 2014 – 230
  • 2015 – 210
  • 2016 – 196
  • 2017 – 177
  • 2018 – 186
  • 2019 – 175
  • 2020 – 167
  • 2021 – 186
  • 2022 – 168
  • 2023 – 142
  • 2024 में सितंबर तक – 115

अपहरण की घटनाएं

  • 2013 – 133
  • 2014 – 188
  • 2015 – 238
  • 2016 – 202
  • 2017 -195
  • 2018 – 208
  • 2019 – 221
  • 2020 – 208
  • 2021 – 194
  • 2022 – 218
  • 2023 – 196
  • 2024 में सितंबर तक – 151

Read More : राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम : CM हेमंत

Read More : JPSC अध्‍यक्ष पद पर जल्‍द से जल्‍द नियुक्ति करे सरकार : हाईकोर्ट

Read More : JSSC CGL परीक्षा परिणाम के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र

Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्‍लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट

Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments