Khabarmantralive : केंद्र सरकार की ‘वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन’ (ONOS) योजना के जारीए 1 जनवरी 2025 से इन छात्रों को इसकी सुविधा मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार देशभर के विश्वविद्यालयों, IITs और राज्य द्वारा वित्त पोषित हायर एजुकेशन इंस्टीटूट्स के करीब 1.8 करोड़ छात्र इस में योगदान कर सकते हैं। केंद्र सरकार की ‘वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन’ (ONOS) योजना के तहत 1 जनवरी 2025 से छात्रों को दुनिया भर की 13,400 से अधिक टॉप अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं तक मुफ्त पहुंच मिलेगी। इसका मकसद देश के सभी छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों को उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्रों तक समान पहुंच प्रदान करना है।
इससे पहले विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित, चिकित्सा, मानविकी, प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित 13,400 अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाएं छात्रों के लिए उपलब्ध होंगी।
इस योजना के माध्यम से 451 राज्य विश्वविद्यालय, 4,864 कॉलेज और 172 राष्ट्रीय संगठन 6,380 उच्च शिक्षा और शोध संस्थानों में शामिल होंगे। जिन्हें इन पत्रिकाओं तक पहुंच भी प्राप्त होगी। अब तक केवल कुछ विशेषण संस्थानों के पास यह सुविधा थी। लेकिन ONOS योजना के जरिए अब हर संस्थान को समान रूप से ये सुविधाएं मिलेंगी।
एक्सपर्ट्स के अनुसार इस पहल को 6,000 करोड़ रुपये की लागत से तीन साल की अवधि के लिए शुरू किया गया है। इससे केवल टियर 2 और टियर 3 शहरों में स्थित संस्थानों को फायदा होगा, बल्कि यह देश में शोध, विज्ञान और अन्य विषयों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देगा।
Read More : राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम : CM हेमंत
Read More : JPSC अध्यक्ष पद पर जल्द से जल्द नियुक्ति करे सरकार : हाईकोर्ट
Read More : JSSC CGL परीक्षा परिणाम के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र
Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट
Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम