Ranchi: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में द्वितीय अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये 11,697 करोड़ 45 लाख रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। जैसा कि पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बजट में मंईयां सम्मान योजना पर सरकार का विशेष फोकस रहेगा। सरकार के अनुपूरक बजट में सबसे ज्यादा महिला एवं बाल विकास विभाग पर ही फोकस किया गया है। इस विभाग के लिये 6390.55 करोड़ आवंटित की गयी है।
ऊर्जा, पशुपालन, स्कूली शिक्षा और ग्रामीण विकास पर भी ध्यान
अनुपूरक बजट में ऊर्जा विभाग के लिए 2577.92 करोड़, गृह कारा विभाग के लिए 445.96 करोड़, पशुपालन विभाग के लिए 250.06 करोड़, स्कूली शिक्षा विभाग के लिए 272.80 करोड़, पथ निर्माण विभाग के लिए 170.15 करोड़ और ग्रामीण विकास विभाग के लिए 194.28 करोड़, का प्रावधान किया गया है। अब 12 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, वाद-विवाद, सरकार के उत्तर के अलावा सरकार विश्वास मत हासिल करेगी।
अनुपूरक बजट में किस विभाग के लिये कितनी राशि, देखें सूची
Read More : राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम : CM हेमंत
Read More : JPSC अध्यक्ष पद पर जल्द से जल्द नियुक्ति करे सरकार : हाईकोर्ट
Read More : JSSC CGL परीक्षा परिणाम के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र
Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट
Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम