New Delhi : संजय मल्होत्रा ने बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 26वें गवर्नर के रूप में आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। मालूम हो कि RBI के पूर्ववर्ती गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो गया था। जिसके बाद आज यानि 11 दिसंबर को संजय मल्होत्रा ने पदभार संभाला। वहीं इस मौके पर संजय मल्होत्रा का स्वागत उनकी नई टीम ने किया, जिसमें केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा, एम राजेश्वर राव, टी रबी शंकर और स्वामीनाथन जानकीरमन शामिल थे, जो संजय मल्होत्रा के विपरीत पेशेवर बैंकर हैं।
𝗦𝗮𝗻𝗷𝗮𝘆 𝗠𝗮𝗹𝗵𝗼𝘁𝗿𝗮 𝗚𝗼𝘃𝗲𝗿𝗻𝗼𝗿 𝗼𝗳 𝗥𝗲𝘀𝗲𝗿𝘃𝗲 𝗕𝗮𝗻𝗸 𝗼𝗳 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮 𝗵𝗼𝗹𝗱𝘀 𝗽𝗿𝗲𝘀𝘀 𝗰𝗼𝗻𝗳𝗲𝗿𝗲𝗻𝗰𝗲:
“It’s an honour to head this prestigious institution and a responsibility as well”, says RBI Governor #SanjayMalhotra | #RBIGovernor | @RBI pic.twitter.com/6XDGfClakr
— All India Radio News (@airnewsalerts) December 11, 2024
बता दें कि संजय मल्होत्रा ने देश के केंद्रीय बैंक के 26वें गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाला है। उन्होंने RBI के 67 वर्षीय 25वें गवर्नर शक्तिकांत दास का स्थान लिया है। मल्होत्रा को भारतीय ब्यूरोक्रेसी में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
मल्होत्रा को पीएम नरेंद्र मोदी के पसंदीदा अफसरों में गिना जाता है
फाइनेंस के मामलों में मल्होत्रा को सुधारवादी और मजबूत काम करने वाले अफसरों में गिना जाता है। उन्हें राजस्थान के लगभग सभी विभागों में काम करने का अनुभव है। वे राजस्थान के रहने वाले हैं। मल्होत्रा को पीएम नरेंद्र मोदी के पसंदीदा अफसरों में गिना जाता है।
Read More : CM हेमंत ने की पहल, परदेश से लौटेंगे झारखंड के 50 कामगार
Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट
Read More : रांची नगर निगम हुआ रेस, 34 रूफटॉप संचालकों पर होगी कार्रवाई
Read More : कुख्यात मयंक सिंह के नाम का पोस्ट वायरल… देखें
Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम