Saturday, April 12, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandCM हेमंत ने स्मार्ट सिटी में बने मंत्रियों के आवास का लिया...

CM हेमंत ने स्मार्ट सिटी में बने मंत्रियों के आवास का लिया जायजा

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को स्मार्ट सिटी, रांची में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास सहित पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर कई दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवनिर्मित आवास और पूरे आवासीय परिसर के सभी कार्य 15 जनवरी, 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं ताकि मंत्रियों को आवास आवंटित की जा सके। मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बने क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट तथा पुलिस बैरेक इत्यादि का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बच्चों के खेलने की व्यवस्था और झूला इत्यादि लगाने के भी निर्देश दिए।

इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग सुनील कुमार, सचिव भवन निर्माण विभाग अरवा राजकमल, सीईओ स्मार्ट सिटी अमित कुमार और जीएम स्मार्ट सिटी राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Read More : CM हेमंत ने की पहल, परदेश से लौटेंगे झारखंड के 50 कामगार

Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्‍लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट

Read More : रांची नगर निगम हुआ रेस, 34 रूफटॉप संचालकों पर होगी कार्रवाई

Read More : कुख्यात मयंक सिंह के नाम का पोस्ट वायरल… देखें

Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments