Friday, April 11, 2025
spot_img
HomeNationalसुखबीर सिंह बादल पर चलायी गोली, बाल-बाल बचे... देखें वीडियो

सुखबीर सिंह बादल पर चलायी गोली, बाल-बाल बचे… देखें वीडियो

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Amritsar : पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर आज यानी बुधवार को जानलेवा हमला किया गया। स्वर्ण मंदिर के मेन गेट पर उन पर गोली चलायी गयी, हालांकि वे सही सलामत हैं। वे श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से दी गई धार्मिक सजा भुगतने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे। पुलिस ने गोली चलाने के संदेही गुनहगार नारायण सिंह चौरा को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुखबीर सिंह बादल घंटाघर की तरफ श्री हरमंदिर साहिब के गेट के पास मौजूद थे। इसी दरम्यान एक शख्स आया, अपनी जेब से पिस्तौल निकाली और सुखबीर बादल को टारगेट कर गोली चला दी। पिस्तौल निकालते ही सुखबीर के सुरक्षाकर्मी हरकत में आये और उसका हाथ ऊपर कर दिया, जिससे गोली हवा में चल गयी। सुरक्षा कर्मियों ने तुंरत सुखबीर सिंह बादल को अपेन सुरक्षा घेरे में ले लिया। वहीं, आरोपी को भी दबोच लिया। फिलहाल आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर नारायण सिंह चौरा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकवादी रहा है। चौरा 1984 में पाकिस्तान गया था और आतंकवाद के शुरुआती चरण के दौरान पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप की तस्करी में मददगार रहा है। पाकिस्तान में रहते हुए उसने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य पर एक किताब भी लिखी है। वह बुड़ैल जेलब्रेक मामले में भी आरोपी है। नारायण इससे पहले पंजाब की जेल में सजा काट चुका है।

Read More : मंईयां सम्मान योजना की महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 2500 रुपये

Read More : झारखंड सरकार के कोष से करोड़ों के गबन का दावा, बाबूलाल ने उठाये सवाल

Read More : एजेंडे के तहत, पुराने वीडियो को किया गया वायरल : चंपाई

Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम

Read More : हार पर मंथन का मजा लीजिये…!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments