Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandDGP अनुराग गुप्ता ने लिया चार्ज, बोले- गुड पुलिसिंग और क्राइम कंट्रोल...

DGP अनुराग गुप्ता ने लिया चार्ज, बोले- गुड पुलिसिंग और क्राइम कंट्रोल पर होगा फोकस

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi : पुलिस मुख्यालय में अनुराग गुप्ता ने डीजीपी का पदभार संभाला लिया है। पदभार संभालने के बाद डीजीपी ने कहा कि पुलिस की आंतरिक व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर होगा। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना, विधि व्यवस्था संधारण, आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना, पुलिस की आंतरिक व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर होगा। साथ ही पुलिस बहाली, समय पर प्रोन्नति और विशेष प्रशिक्षण कराने पर बल दिया जायेगा। जहां पुलिस फोर्स की जितनी जरूरत होगी, वहां उतनी प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जायेगी।

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि पुलिस का आमलोगों के साथ अच्छा व्यवहार, उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन, बुजुर्ग, कमजोर व महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उनकी पूरी कोशिश होगी कि किसी भी तरह के आपराधिक घटना होने पर पुलिस का क्विक रिस्पॉन्स हो।

बता दें कि कल ही इस नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की गई थी जिसके बाद आज डीजीपी ने पदभार संभाला।

Read More : हेमंत 4.0 सरकार : झारखंड के 14वें CM बने हेमंत सोरेन

Read More : CM हेमंत ने संभाला पदभार, 9 दिसंबर से विधानसभा का पहला सत्र

Read More : चक्रवातीय तूफान फेंगल का JHARKHAND पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानिये

Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी

Read More : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments