Ranchi : भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने दुःख व्यक्त करते हुए अपने X हैंडल पर लिखा कि “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें”। ॐ शांति!
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) November 29, 2024
वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए अपने X हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा कि “रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें”।
रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं।
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 29, 2024
जानकारी के लिए बता दें कि एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया था। जहां मंगल मुंडा ने गुरुवार की देर रात अंतिम सांस ली।
Read More : हेमंत 4.0 सरकार : झारखंड के 14वें CM बने हेमंत सोरेन
Read More : CM हेमंत ने संभाला पदभार, 9 दिसंबर से विधानसभा का पहला सत्र
Read More : चक्रवातीय तूफान फेंगल का JHARKHAND पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानिये
Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी
Read More : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार