Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandअविनाश कुमार CM के अपर मुख्‍य सचिव और अनुराग गुप्‍ता बने DGP

अविनाश कुमार CM के अपर मुख्‍य सचिव और अनुराग गुप्‍ता बने DGP

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड के 14वें CM के रूप में शपथ लेने के बाद से कई IAS और IPS की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। उर्जा विभाग, झारखंड के अपर मुख्‍य सचिव अविनाश कुमार को अगले आदेश तक CM के अपर मुख्‍य सचिव बनाये गये हैं। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग में झारखंड सरकार के अवर सचिव विनोद कुमार द्वारा आज देर शाम पत्र जारी कर दिया गया है।

पहले से मिले सभी विभागों का अतिरिक्‍त प्रभार जारी रहेगा

बता दें कि वरिष्‍ठ IAS अफसर अविनाश कुमार पहले से झारखंड के विकास आयुक्‍त, झारखंड उर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्‍यक्ष सह प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अध्‍यक्ष सह प्रबंध निदेशक और नयी दिल्‍ली स्थित झारखंड भवन के मुख्‍य स्‍थानिक आयुक्‍त पद के अतिरिक्‍त प्रभार में थे। मौजूदा आदेश में वे इन सभी विभागों के अतिरिक्‍त प्रभार में अगले आदेश तक बने रहेंगे। इससे पहले आज शाम में ही कैबिनेट मीटिंग के बाद रांची के DC (उपायुक्‍त) वरुण रंजन का तबादला कर मंजूनाथ भजंत्री को पुन: रांची का DC दिया गया है। वहीं, IAS वरुण रंजन को जुडको का मैनेजिंग डायरेक्‍टर बनाया गया है।

IPS अजय कुमार सिंह झारखंड पुलिस हाउंसिंग कॉरपोरेशन के अध्‍यक्ष

डीजीपी अजय कुमार सिंह का तबादला कर वरिष्‍ठ IPS अफसर अनुराग गुप्‍ता को राज्‍य का नया DGP बनाया गया है। झारखंड सरकार गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री और झारखंड के DGP अनुराग गुप्‍ता का तबादला कर दिया था और IAS वरुण रंजन को रांची DC एवं IPS अजय कुमार सिंह को झारखंड का DGP बनाया था। इसके साथ ही वे झारखंड पुलिस हाउंसिंग कॉरपोरेशन के अध्‍यक्ष सह प्रबंध निदेशक के अतिरिक्‍त प्रभार में थे। अब IPS अजय कुमार सिंह इस विभाग के पूर्ण प्रभार में रहेंगे और उनकी जगह अनुराग गुप्‍ता राज्‍य के नये DGP होंगे हैं।

IPS अजीत पीटर डुंगडुंग एक बार फिर बनाये गये देवघर के SP

देवघर के SP अंबर लकड़ा को झारखंड सशस्‍त्र पुलिस- 03, गोविंदपुर, धनबाद के समादेष्‍टा पद पर स्‍थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, झारखंड सशस्‍त्र पुलिस- 05, देवघर के समादेष्‍टा पद पर कार्यरत अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर का नया SP बनाया गया है। इसके साथ ही वे धनबाद रेल SP के अतिरिक्‍त प्रभार में रहेंगे। उन्‍हें भी चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव के समय स्‍थानांतरित किया गया था। वे झारखंड सशस्‍त्र पुलिस- 05, देवघर के समादेष्‍टा पद के अतिरिक्‍त प्रभार में भी रहेंगे।

Read More : हेमंत 4.0 सरकार : झारखंड के 14वें CM बने हेमंत सोरेन

Read More : CM हेमंत ने संभाला पदभार, 9 दिसंबर से विधानसभा का पहला सत्र

Read More : चक्रवातीय तूफान फेंगल का JHARKHAND पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानिये

Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी

Read More : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments