Tuesday, April 1, 2025
spot_img
HomeNews Updateम्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप: 144 की मौत, 730 से अधिक...

म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप: 144 की मौत, 730 से अधिक घायल, तबाही के भयावह दृश्य

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

KhabarMantraLive: शुक्रवार को म्यांमार के मध्य क्षेत्र में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे भारी तबाही मची। भूकंप का केंद्र मांडले के निकट था। इस विनाशकारी भूकंप में अब तक 144 लोगों की मौत हो चुकी है और 730 से अधिक लोग घायल हुए हैं। म्यांमार की सत्तारूढ़ सैन्य सरकार ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

भूकंप के झटके भारत, चीन और थाईलैंड तक महसूस

म्यांमार में आए इस भूकंप के झटके थाईलैंड, चीन और भारत के कुछ हिस्सों तक भी महसूस किए गए। चीन के दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत में 7.9 तीव्रता के झटके रिकॉर्ड किए गए, जिससे वहां भी हल्की तबाही हुई। भूकंप का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ में सड़कें फट गईं और इमारतों में दरारें आ गईं।

भूकंप से सड़कें धंसी, भयावह वीडियो सामने आया

भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें तबाही के भयावह दृश्य देखे जा सकते हैं। एक वीडियो में म्यांमार की धंसी हुई सड़कें और टूटे मकान नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में छत पर बने पूल का पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें लोग हड़बड़ाकर भागते दिख रहे हैं।

तबाही के आंकड़े

  • भूकंप की तीव्रता:7 (मुख्य झटका) और 6.4 (आफ्टरशॉक)
  • मृतकों की संख्या: 144 (अब तक)
  • घायल: 730 से अधिक
  • प्रभावित देश: म्यांमार, थाईलैंड, चीन, भारत

म्यांमार में राहत एवं बचाव कार्य जारी

म्यांमार की सैन्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। सेना और स्थानीय प्रशासन मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं। अस्पतालों में घायलों का इलाज किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी म्यांमार को मदद देने के लिए तैयार हैं।

गृहयुद्ध झेल रहा म्यांमार अब प्राकृतिक आपदा की चपेट में

म्यांमार पहले ही गृहयुद्ध की मार झेल रहा है, ऐसे में यह भूकंप देश के लिए दोहरी आपदा बन गया है। गरीब और अविकसित इलाकों में राहत कार्यों में देरी हो रही है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments