KML Desk: झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है। अब ADR (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रटिक रिफॉर्म्स) और JEC (झारखंड इलेक्शन वॉच) ने राज्य की 81 में से 80 नवनिर्वाचित विधायकों की शैक्षणिक योग्यता का विश्लेषण किया है। हालांकि, बेरमो सीट से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह का शपथ पत्र स्पष्ट नहीं होने के कारण उनका विश्लेषण इस रिपोर्ट में शामिल नहीं है। यह रिपोर्ट झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवारों द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से की गयी घोषणा के आधार पर तैयार की गयी है।
झारखंड के नवनिर्वाचित विधायकों की दलवार स्थिति
राजनीतिक दल | नवनिर्वाचित विधायक |
JMM | 34 |
BJP | 21 |
INC | 16 |
RJD | 04 |
CPI (M) (L) | 02 |
AJSU (P) | 01 |
JDU | 01 |
LJP (R) | 01 |
JLKM | 01 |
50 नवनिर्वाचित विधायकों की ग्रेजुएट या उससे अधिक शिक्षित
झारखंड के 80 नवनिर्वाचित विधायकों में से 28 की शैक्षणिक योग्यता 9वीं से 12वीं पास के बीच है। वहीं, 50 नवनिर्वाचित विधायकों की ग्रेजुएट या उससे अधिक शिक्षित हैं। इनमें 28 ग्रेजुएट, 5 ग्रेजुएट प्रोफेशनल, 12 पोस्ट ग्रेजुएट और 5 पीएचडी धारक हैं। इसके अलावा एक-एक नवनिर्वाचित विधायक क्रमश: डिप्लोमा डिग्रीधारी और साक्षर हैं।
नवनिर्वाचित विधायकों की शैक्षणिक रिपोर्ट
शैक्षणिक योग्यता | नवनिर्वाचित विधायक |
साक्षर | 01 |
8वीं पास | 03 |
10वीं पास | 13 |
12वीं पास | 12 |
ग्रेजुएट | 28 |
ग्रेजुएट प्रोफेशनल | 05 |
पोस्ट ग्रेजुएट | 12 |
पीएचडी | 05 |
डिप्लोमा | 01 |
12 नवनिर्वाचित विधायक युवा, 52 की आयु 60 वर्ष के अंदर
झारखंड के नवनिर्वाचित विधायकों की आयु की बात करें, तो 12 की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है। वहीं, 52 ने अपनी आयु 41 से 60 वर्ष के बीच घोषित की है। झारखंड विधानसभा में इस बार 12 महिला विधायकों को भी क्षेत्र की जनता ने प्रतिनिधित्व का मौका दिया है। वहीं, 2019 के विधानसभा चुनाव में 10 महिला विधायक चुन कर आयी थीं। इसके अलावा इस बार 42 नवनिर्वाचित विधायक ऐसे हैं, जिन्हें क्षेत्र की जनता ने पुन: चुना है।
Read More :राजधानी के इस इलाके में सनसनी
Read More : नक्सलियों का तांडव , 2 को काट डाला
Read More : तानाशाही की सरकार हमारे पैसे देने में आनाकानी करेगी तो… JMM
Read More : भारत ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकॉर्ड
Read More : CBSE ने जारी किया 10th-12th BOARD EXAM का टाइम टेबल