Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandझारखंड में 2019 के विधानसभा चुनाव से 3% अधिक मतदान : EC

झारखंड में 2019 के विधानसभा चुनाव से 3% अधिक मतदान : EC

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 43 सीटों पर मतदान संपन्‍न हो चुका है। प्रथम चरण के सभी बूथों‍ से ईवीएम, वीवीपैट आदि सील कर स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। वहीं, स्ट्रांग रूम में थ्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। सभी 15 जिले के स्ट्रांगरूम की सुरक्षा में एक-एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं। यह जानकारी झारखंड के मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता के दौरान दी।

शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर मतदान हुआ

उन्होंने प्रथम चरण के शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया। कहा कि किसी भी बूथ पर पुनर्मतदान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अपेक्षा के अनुसार ही मतदान हुआ, लेकिन शहरी क्षेत्र में कम मतदान हुआ। आगे के चुनाव को ध्यान में रखकर निर्वाचन आयोग शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस कर काम करेगा। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव से इस बार 3 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है।

43 सीटों पर 66.48% मतदान, आंशिक बढ़ोत्तरी संभव

के रवि कुमार ने कहा कि 43 सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत 66.48 रहा है। पोस्टल बैलेट का पूरा डेटा आने के बाद मतदान प्रतिशत में आंशिक बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन विभिन्न मामलों में कुल 10 केस दर्ज किये गये हैं। इनमें कांके, हटिया व रांची में एक-एक, जमशेदपुर पूर्व में चार, जमशेदपुर पश्चिम में दो और पलामू में एक मामला दर्ज हुआ है। उन्‍होंने यह भी बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 2 अरब 13 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की जा चुकी है।

Read More :

Read More : 

Read More :

Read More :

Read More : 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments